कल शहर में नीट पीजी
6 केंद्रों पर सैकडों विद्यार्थी देंगे एक्झाम

* पुलिस का व्यापक बंदोबस्त
अमरावती/दि.29 – राष्ट्रीय परीक्षा निगम एनटीए ने चिकित्सा क्षेत्र में स्नातकोत्तर पढाई हेतु प्रवेश परीक्षा नीट पीजी का आयोजन कल 30 अगस्त को किया है. अमरावती शहर में 6 केंद्रों पर यह प्रवेश परीक्षा ली जा रही है. अत: पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने व्यापक बंदोबस्त करने की घोषणा कर सबेरे से लेकर दोपहर 1 बजे तक 100 मीटर क्षेत्र में निषेध आज्ञा लागू करने के निर्देश दिए हैं.