नागपुर में मंत्री सामंत की सुरक्षा में लापरवाही, सुरक्षा प्रमुख से शिकायत

जेड श्रेणी की सुरक्षा है, लेकिन नागपुर में सुरक्षा कर्मियों को नहीं मिले वाहन

अमरावती /दि.27 राज्य के उद्योग मंत्री और शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने शुक्रवार को अमरावती दौरे में मीडिया को बताया कि नागपुर में उनकी सुरक्षा में लापरवाही सामने आयी है. उन्होंने कहा कि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. लेकिन उनके सुरक्षा कर्मियों को नागपुर में वाहन तक उपलब्ध न कराए गए. सुरक्षा व्यवस्था में कई खामिया है, जिसकी शिकायत उन्होंने सुरक्षा प्रमुख से की है.
* पाटी विस्तार, लेकिन महायुति कायम
उदय सामंत ने कहा कि उध्दव ठाकरे गुट के कुछ सांसदों के शिंदे सेना में आने के बाद कई विधायक भी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक है. हर राजनीतिक दल को अपने विस्तार का अधिकार है. लेकिन शिंदे सेना महायुति धर्म का पालन करती रहेगी. उन्होंने दावा किया कि आनेवाले समय में शिंदे सेना राज्य की नंबर वन पार्टी बनेगी. लेकिन इससे महायुति पर कोई असर नहीं पडेगा.

Back to top button