बेटे ने मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

मृतक बडनेरा थाना क्षेत्र के पाला ग्राम का रहने वाला

* आरोपी गिरफ्तार, चंद्रपुर शहर की घटना
चंद्रपुर /दि.27- चंद्रपुर शहर के मित्रनगर चौक पर संतोष भेंडे (48) की हत्या के मामले में, रामनगर पुलिस ने तकनीकी जांच और विशेष दल की मदद से महज 24 घंटों के भीतर आरोपी अजय उर्फ एप्पल पोहनकर (19) को गिरफ्तार कर लिया. मृतक अमरावती जिले के पाला का निवासी है. 25 जून की रात करीब 10 बजे संतोष मित्रनगर चौक से जा रहा था. तभी दोपहिया पर सवार 19 वर्षीय एक युवक का संतोष से झगडा हो गया. झगडा इतना बढ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई. पोहनकर ने संतोष को घूसे और पत्थर से मारा. संतोष के सिर पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यू हो गई.
जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष का आरोपी की मां के साथ अनैतिक संबंध था. पिछले दो वर्षों से संतोष लगातार अपने रिश्तेदार रामेश्वर साबले के घर आता-जाता था. रामेश्वर मजदूरी का काम करता था. इसी दौरान उसकी अजय की मां से जान-पहचान हुई थी और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई. जिससे आरोपी नाराज था. इसी बात को लेकर अजय ने संतोष से झगडा किया. जिसमें संतोष की मौत होने की जानकारी पुलिस सुत्रों ने दी. आरोपी को वडगाव क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में अपराध शाखा जांच टीम ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Back to top button