सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी का विनयभंग

चिखलदरा थाना क्षेत्र की घटना

* दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज
अमरावती /दि.27- शराबी मां ने अपनी बेटी की शिक्षा बंद कर दी. वहीं दूसरी तरफ नराधम सौतेले पिता ने उस पर बुरी नजर रख विनयभंग किया रहने की घटना चिखलदरा तहसील में उजागर हुई. इस प्रकरण में चिखलदरा पुलिस ने पीडित युवती की शिकायत पर 25 जून को एक दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
चिखलदरा तहसील में रहने वाली 17 वर्षीय पीडित युवती ने पुलिस में दर्ज की लिखित शिकायत के मुताबिक वह अपनी 30 वर्षीय मां और 45 वर्षीय सौतेले पिता के साथ रहती है. उसकी मां को शराब की लत है. वह पीडिता को शिक्षा लेने से बार-बार रोकती थी. 18 जून को सुबह 9 से 10 बजे के दौरान सौतेले पिता ने गलत इरादे से उसे स्पर्श किया. हमेशा ही वह पीडिता की तरफ बुरी नजर से देखकर उसका विनयभंग करता था. पीडिता ने विरोध किया, तब उसकी शराबी मां ने उसे कोई सहायता न करते हुए गालीगलौज की. साथ ही लाथोंघुसों से उसे बेदम पीटकर जान से मारने की धमकी दी. इन अत्याचारों से त्रस्त होकर पीडित नाबालिग युवती ने साहस कर चिखलदरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सौतेले पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थानेदार प्रवीण पाटिल मामले की आगे जांच कर रहे हैं.

Back to top button