जिला वकील संघ की नई कार्यकारिणी का इस वर्ष से दो साल रहेगा कार्यकाल

30 अप्रैल को होने वाले चुनाव रोमांचक होने की संभावना

* एड. अनिल विश्वकर्मा, एड. बबलू देशमुख और एड. धनराज साधवानी रहेंगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
* एक उपाध्यक्ष और एक कार्यकारिणी सदस्य पद रहेगा महिलाओं के लिए आरक्षित
* अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव समेत कुल 13 सदस्यों के लिए होंगे चुनाव
अमरावती/दि.16 – अमरावती जिला वकील संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर अब आगामी 30 अप्रैल को जिला वकील संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होने जा रहे हैं. अब आगामी नई कार्यकारिणी का इस वर्ष से दो साल का कार्यकाल रहने वाला है. साथ ही एक उपाध्यक्ष और सदस्य पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित रखा गया है, ऐसी जानकारी वर्तमान के जिला वकील संघ के अध्यक्ष एड. सुनील देशमुख ने अमरावती मंडल को दी.
एड. सुनील देशमुख ने बताया कि, अमरावती जिला वकील संघ के कुल 1572 अधिवक्ताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में पंजीबद्ध किया है. इस वर्ष से संशोधन कर कुछ बदलाव किये गये हैं. इसके मुताबिक नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अब दो वर्ष का रहने वाला है. साथ ही अब तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, ग्रंथालय सचिव और 7 कार्यकारिणी सदस्य ऐसे कुल 11 सदस्यों के चयन के लिए चुनाव होते थे, लेकिन अब एक उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद महिला वकील के लिए आरक्षित किये जाने से अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत कुल 13 सदस्य कार्यकारिणी में रहेंगे. इनमें अध्यक्ष, सचिव, ग्रंथालय सचिव के अलावा दो उपाध्यक्ष और 8 कार्यकारिणी सदस्यों का समावेश रहेगा.
यह चुनाव वर्तमान अध्यक्ष एड. सुनील देशमुख, उपाध्यक्ष एड. आशीष लांडे, सचिव एड. अमोल मुरल, ग्रंथालय सचिव एड. विद्या मानके (काले), सदस्य एड. ऋषिकेश उपाध्ये, एड. सुमित शर्मा, एड. अक्षय बोले, एड. नेतल मल्ला, एड. आशीषसिंह परिहाल, एड. विशाखा तागडे (पाटिल) और एड. पूनम रिठे के मार्गदर्शन में होने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए एड. अनिल विश्वकर्मा, एड. बबलू देशमुख और एड. धनराज साधवानी चुनाव मैदान में उतरेंगे. उसके अलावा सचिव पद के लिए एड. गिरीष धर्माले, एड. पंडित कर, उपाध्यक्ष पद के लिए एड. इमरान मिरानी, एड. नासीर शहा, एड. धनंजय तोंडे, एड. सतीश बोरकर, महिला उपाध्यक्ष के लिए एड. भावना ठाकरे, एड. प्राजक्ता वडुरकर, ग्रंथालय सचिव पद के लिए एड. चेतन बुंदेले, एड. नरेंद्र गजभिये उम्मीदवार होंगे. इसी तरह सदस्य पद के लिए एड. आदित्य गुप्ता, एड. गौरव राउत, एड. अंकुश इंगले, एड. अक्षय खराटे, एड. ऋतुजा पाथरे, एड. रश्मी दउसकर, एड. शीतल गहान, एड. सुरभी कुर्वे इस बार अपना भाग्य आजमाने वाले है. यह नाम अभी सामने आये है. इसके अलावा भी अन्य अधिवक्ता चुनाव मैदान में उतर सकते है. लेकिन फिलहाल इन लोगों के नाम सामने आये रहने की जानकारी एड. सुनील देशमुख ने अमरावती मंडल को दी. इस कारण इस बार के चुनाव काटे की होने की संभावना जतायी जा रही है. मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप में एड. रामपाल कलंत्री और सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में एड. शोएब खान की नियुक्ति की गई है.
* ऐसा है चुनावी कार्यक्रम
अमरावती जिला वकील संघ के 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 10 से 17 अप्रैल तक प्रोविजनल मतदाता सूची में सभी वकील सदस्यों को अपना नाम शामिल करने का अवसर था. 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक नामांकन उठाने और दाखिल करने का समय दिया गया है. इन नामांकनों की जांच 21 अप्रैल को दोपहर 2.30 से 4 बजे के दौरान करने के बाद उम्मीदवारों की सूची उसी दिन अपरान्ह 4.30 बजे घोषित की जाएगी. 22 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चुनाव आपत्ति और उन आपत्तियों पर दोपहर 12 से 3 बजे तक सुनवाई होगी और 4.30 बजे इन आपत्तियों का फैसला होगा. 24 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम पीछे ले सकेंगे. उसी दिन 5.30 बजे चुनाव मैदान में रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी. 30 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 1 मई को सुबह 10.30 बजे से मतगणना होगी.

Back to top button