धामणगांव रेल्वे बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
एड. राजेश चांडक अध्यक्ष, एड. तुषार फाले सचिव निर्वाचित

धामणगांव रेल्वे/दि.20 – धामणगांव रेल्वे बार एसोसिएशन की सर्वसाधारण सभा दिनांक 14 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता अॅड. नारायण रहाटे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्ष के कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सभी अधिवक्ताओं ने संगठन की एकता, गरिमा तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.
नवगठित कार्यकारिणी में एड. राजेश रमेशचंद्र चांडक को अध्यक्ष, एड. सुवर्ण शंकरराव भोंगडे को उपाध्यक्ष, एड. तुषार मनोहर फाले को सचिव, एड. प्रसाद अनिलराव कावले को कोषाध्यक्ष, एड. जुबेर कासमअली बोहरा को ग्रंथालय प्रमुख तथा एड. दिपाली बाबाराव तिरमाने को सह-सचिव निर्वाचित किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एड. सागर नारायणराव रहाटे, एड. सुजाता राजेंद्र पाटील तथा एड. सिद्धेश कमल छांगाणी का चयन किया गया. बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एड. सुरेश फाले, एड. एन. बी. पठान, एड. वाय. बी. पवार, एड. वी. वी. सराफ, एड. सुरेन्द्र ठोंबरे, एड. अश्विनी सी. परडखे, एड. दिपाली येलने, एड. डगवार, एड. जे. एफ. बोहरा तथा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड. वाय. कावले विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं. एड. गजानन तांबटकर विशेष रूप से उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एड. राजेश चांडक ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर बार एसोसिएशन की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन तथा बार एवं बेंच के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे. नवनिर्वाचित सचिव एड. तुषार मनोहर फाले ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास एवं अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का विश्वास दिलाया.





