मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर
21 से 23 जुलाई के बीच तीन दिवसीय ‘महाराजस्व’ अभियान

* 50 लाख परिवारों तक पहुंचने का उद्देश
* सभी 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपक्रमों का धमाका
मुंबई /दि.24– राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के निमित्त संपूर्ण राज्यभर में 21, 22 और 23 जुलाई को ‘महाराजस्व’ अभियान अत्यंत प्रभावी रूप से चलाए जाने का निर्णय छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान की समिक्षा करने आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अगुवाई में लिया गया.
महाराजस्व अभियान के माध्यम से राज्य के लगभग 50 लाख परिवारों तक शासकीय सेवा और विविध योजनाओं का लाभ पहुंचाने का महत्वाकांक्षी उद्देश रखा गया है. बैठक में 6 संभाग के संभागीय आयुक्त, महाराजस्व अभियान अंमल समिती प्रमुख विक्रांत पाटिल, सदस्या निलिमा गोर्हे, मनिषा कायंदे आदि उपस्थित थे.





