बडनेरा के ‘हाफ मर्डर’ कांड में एक आरोपी गिरफ्तार

गवलीपुरा में मई माह के दौरान हुई थी प्राणघातक हमले की वारदात

अमरावती/दि.8 – बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती बडनेरा के गवलीपुरा में 23 मई को प्राणघातक हमले की वारदात घटित हुई थी. जिसमें दो लोगों पर जान से मार देने के इरादे से जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले की पडताल करते हुए शहर पुलिस की अपराध शाखा ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकडे गए आरोपी का नाम शेख सलमान शेख शकुर (26, नई वस्ती बडनेरा) बताया गया है. वहीं पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक विगत 23 मई को नई वस्ती बडनेरा के गवलीपुरा में रहनेवाले फिरोज खान मन्नान खान (34) तथा अब्दुल जाकिर अब्दुल आहाज (35) पर प्राणघातक हमला किया गया था. जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर बडनेरा पुलिस सहित शहर पुलिस की अपराध शाखा ने जांच पडताल करनी शुरू की थी. परंतु वारदात में लिप्त सभी आरोपी फरार हो गए थे. इसी बिच मुकबिरों से मिली सुचना के आधार पर अपराध शाखा ने शेख सलमान शेख शकुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जिसके बाद जांच पडताल के लिए बडनेरा पुलिस के हवाले किया गया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, प्रांजली सोनावने, सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर व नयन आलुरकर के मार्गदर्शन तथा पीआय दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में एपीआय मनिष वाकोडे, दशरथ आडे, एएसआय संभाजी केंद्रे, पोहेकां मंगेश लोखंडे व नाजिमोद्दीन सैय्यद, नापोकां सचिन भोयर, पोकां रणजीत गावंडे, सागर ठाकरे, निखिल गेडाम, चालक चेतन शर्मा व प्रभात पोकले द्वारा की गई.

Back to top button