स्वच्छ बसस्थानक स्पर्धा में परतवाडा, मोर्शी, चांदुर बाजार ने मारी बाजी

अमरावती संभागीय कार्यालय में एसटी महामंडल का स्थापना दिवस

अमरावती /दि.3– एसटी महामंडल अमरावती प्रादेशिक विभाग की ओर से अमरावती संभागीय कार्यालय में एसटी महामंडल के 78 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस समय संभाग के अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल आदि जिलों के हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ सुंदर बसस्थानक अभियान अंतर्गत संभाग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आनेवाले बसस्थानकों को पुरस्कार का वितरण तथा 25 वर्षों तक बगैर दुर्घटना किए सेवा देनेवाले चालकों को लालपरी गौरवरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
वर्धापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रादेशिक व्यवस्थापक रोहन पलंगे ने की तथा प्रमुख अतिथि के रुप में कार्यशाला अभियंता राहुल मोडक, संभागीय यातायात अधिकारी संदीप रायलवार, संभागीय सांख्यिकी अधिकारी नितिन देशमुख, उपअभियंता विजय वाकोडे, संभागीय अभियंता वीणादेवी गायकवाड, शैलेश भारती, श्रद्धा वानखडे उपस्थित थे. इस अवसर पर हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ व सुंदर बसस्थानक अभियान पुरस्कार में अमरावती संभाग के उमरखेड बसस्थानक ने संभाग में ‘अ’ गुट में प्रथम क्रमांक, अकोला बसस्थानक ने द्वितीय, खामगांव बसस्थानक ने तृतीय क्रमांक हासिल किया.
उसी प्रकार ‘ब’ गुट में परतवाडा बसस्थानक प्रथम, मोर्शी बसस्थानक द्वितीय तथा चांदुर बाजार बसस्थानक तृतीय स्थान पर रहा. वहीं ‘क’ गुट में तेल्हारा बसस्थानक प्रथम, अंजनगांव सुर्जी बसस्थानक द्वितीय और रालेगांव बसस्थानक को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इन बसस्थानकों के प्रमुखों का मान्यवरों के हस्ते सत्कार किया गया. एसटी महामंडल ने कर्तव्यदक्ष, प्रामाणिक रहनेवाले अमरावती, अकोला, यवतमाल के चालक तथा वाहक व कर्मचारियों को लालपरी गौरवरत्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विजय गाडगे ने किया तथा आभार नितिन देशमुख ने माना.

* इन चालकों ने दी 25 वर्ष बगैर दुर्घटना सेवा
अमरावती संभाग में एसटी महामंडल के चालक के तौर पर कार्यरत बडनेरा के सै. मकसूद सै. मकतूम, मसूद खान हसद खान परतवाडा, चांदुर रेलवे के चालक गजेंद्र देशमुख, दर्यापुर के रवींद्र नवघरे, चांदुर बाजार के प्रकाश डहाके और संभागीय कार्यालय के दिवाकर गौरकर ऐसे 6 चालकों ने बगैर दुर्घटना किए 25 वर्षों तक अपनी सेवा दी. जिसमें उन्हें एसटी महामंडल के स्थापना दिवस पर लालपरी गौरवरत्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Back to top button