मोझरी बायपास पर 21 गोवंश को दिया पुलिस ने जीवनदान

तिवसा पुलिस की कार्रवाई, 26.20 लाख रुपए का माल जब्त

अमरावती/दि.13- तिवसा पुलिस ने अवैध रुप से गोवंश का यातायात करने के विरोध में फिर से अभियान शुरू करते हुए मोझरी बायपास परिसर से 21 गोवंश को मुक्त कर जीवनदान दिया. इस कार्रवाई के दौरान आयशर वाहन समेत कुल 26 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त कर दो आरोपियों को कब्जे में लिया गया.
जानकारी के मुताबिक 11 मई की रात 11.30 बजे से तडके 2 बजे के दौरान तिवसा पुलिस ने मोझरी बायपास परिसर में अमरावती की दिशा तरफ जानेवाले वाहनों की नाकाबंदी कर जांच शुरू की थी. इस अवसर पर एम.एच.40 – सीटी – 0172 क्रमांक के आयशर वाहन की जांच करने पर उसमें 21 गोवंश ठूसे हुए पाए गए. इस प्रकरण में पुलिस ने बुटीबोरी नागपुर निवासी प्रफुल संतोषवार (36) और पोहराबंदी निवासी हरीश शिवा राठओड (30) को कब्जे में लेकर ट्रक जब्त कर सभी गोवंश को मुक्त कर गोरक्षण पहुंचा दिया. पुलिस ने वहन समेत कुल 26 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया है.

Back to top button