मनपा मुख्य प्रवेशद्वार से तुरंत हटाए अवैध ऑटो
उपमहापौर भेंडे सहित युवा स्वाभिमान के पार्षदों ने दिया अल्टीमेटम

अमरावती/दि.13– मंगलवार को मनपा के मुख्य प्रदेशद्वार पर खडे रहनेवाले ऑटो रिक्शाओं के कारण यातायात व्यवस्था पर होनेवाली समस्याओं के चलते अचानक उपमहापौर सचिन भेंडे के नेतृत्व में युवा स्वाभिमान के अन्य पार्षदों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन से मुलाकात करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है.
मंगलवार को अचानक उपमहापौर सचिन भेंडे मनपा के मुख्य प्रदेशद्वार पर पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात पुलिस कर्मी के साथ अवैध पार्किंग हटाने और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मी को निर्देश दिए. गौरतलब है कि, राजकमल चौक, इर्विन चौक, राजापेठ, चित्रा चौक, चौधरी चौक, बडनेरा रोड, गोपाल नगर चौक जैसी इलाकों के लिए जानेवाले हजारों ऑटो मनपा के ही मुख्य प्रवेशद्वार पर अवैध रुप से पाकिंग में खडे रहते है. जिसके चलते यातायात नियमों के उल्लंघन के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.
ऐसे में मंगलवार को उपमहापौर सचिन भेंडे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य प्रवेशद्वार पर पुलिस कर्मियों को बुलाकर अवैध पार्किंग करनेवाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस समय युवा स्वाभिमान पार्टी के गुटनेता नाना आमले, दीपक साहू, प्रीति रेवणे, योगेश विजयकर, अर्चना पांडे, प्रियंका पाटणे, नंदा सावदे, प्रशांत वानखडे, महेश मुलचंदानी, सुमती ढोके, रजनी डोंगरे, अजय जयस्वाल, गौरी मेघवानी, किशोर जाधव सभी पार्षद प्रमुख रुप से उपस्थित थे.





