बाल संस्कार शिविर से राष्ट्रभक्ति का अभिमान निर्माण होता है
विवेक गुल्हाने का प्रतिपादन

* संत दामोदर महाराज संस्थान में बाल संस्कार शिविर
अमरावती/दि.13– आज के मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को संस्कार की सही मायनों में आवश्यकता है. संत परंपराओं से मिलनेवाले विचार और बाल संस्कार शिविर के माध्यम से दिए जानेवाली शिक्षा यह बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. ऐसे शिविरों से अनुशासन, नैतिकता व राष्ट्रभक्ति तथा भारतीय संस्कृतिक के प्रति अभिमान निर्माण होता है. संत दामोदर महाराज संस्था द्वारा लिया गया यह बाल संस्कार शिविर निश्चित रुप से समाज के लिए प्रेरणादायी है, ऐसा प्रतिपादन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने ने किया.
स्थानीय संत दामोदर महाराज संस्थान में बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया था. जिसके समापन समारोह में वे बोल रहे थे. शिविर में बच्चों को अध्यात्म, संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों पर मार्गदर्शन किया गया. शिविर में गांव के नागरिकों और पालकों ने भी उत्साह के साथ सहभाग लिया और शिविर को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. बाल संस्कार शिविर का आयोजन आदित्य महाराज बोरखडे, सुमीत महाराज देशमुख और विजयानंद महाराज भारती द्वारा किया गया था. जिसके समारोपीय समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने, भाजप युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन इंगले सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे.
शिविर में आदित्य महाराज सोलंके, शुभम महाराज पांढरकर और अर्जुन महाराज शेलके ने विद्यार्थियों को विविध धार्मिक, नैतिक व सांस्कृतिक विषयों पर मार्गदर्शन किया. इस शिविर में आयुषी चौधरी, आयुषी बगाडे, देवांश डाकोडे, अनय डाकोडे, अंश मोहोड, शिवम मोहोड, रितेश हिवसे, जयदीप धोटे, परिमल बाजारे, पार्थ चौधरी सोहम शेलके आर्यन राऊत नवनीत गिराम, शिवांश साबले, कुंतेश तराल, प्रित धस्कट, राम घोगरे आदि विद्यार्थियों ने सहभाग लिया तथा गांव की सेवाधारी मंडली ने शिविर को सफल बनाने महत्वपूर्ण योगदान दिया. जिसमें प्रकाश चौधरी सुधाकर घोगरे, गजानन कडू, नामदेव मोहोड, सुभाष कडू सहित महिला सेवाधारी माला मोहोड, सिंधू नांदेकर, पंचफुला राठोड का समावेश रहा.