पूर्व विधायक स्व. प्रा. बी. टी. देशमुख का मरणोपरांत नेत्रदान
दिशा इंटरनेशनल आय बैंक ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की

अमरावती/दि.27– अमरावती पदविधर निर्वाचन क्षेत्र का सतत पांच बार प्रतिनिधित्व करनेवाले ज्येष्ठ शिक्षक नेता, शिक्षणतज्ञ तथा पूर्व विधायक प्रा. बी. टी. देशमुख का निधन हो गया. उनके दुखद निधन से देशमुख परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. दुख की इस घडी में देशमुख परिवार को दिशा इंटरनेशनल आय बैंक के शुभचिंतक विलास मराठे व अनंत मराठे ने नेत्रदान के लिए प्रेरित किया. जिसमें उनकी बेटी डॉ. वैशाली वानखडे ने अपने पिता स्व. प्रा. भाऊराव तुलशिराम देशमुख के नेत्रदान करने का निर्णय लिया और दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित दिशा इंटरनेशनल आय बैंक से संपर्क किया.
दिशा आय बैंक के सचिव स्वप्निल अरुण गावंडे, डेप्युटी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अंकित हरवानी, हिमांशू प्रमोद बंड, अनिल सदाशिवराव देशमुख ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की. नेत्रदान जैसा पवित्र कार्य करने पर दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन व दिशा इंटरनेशनल आय बैंक के संचालक मंडल द्वारा देशमुख परिवार का आभार व्यक्त किया गया तथा देशमुख परिवार को नेत्रदान किए जाने पर मानवी अवयव प्रत्यारोपण कानून अंतर्गत नेत्रदान का प्रमाणपत्र सौंपा गया. इस सेवाभावी कार्य में देशमुख परिवार की डॉ. वैशाली वानखडे, डॉ. अतुल जैन, डॉ. रवींद्र वाघमारे, डॉ. नीलेश इंगले तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. दिशा गृप व दिशा इंटरनेशनल आई बैंक के सभी पदाधिकारियों ने स्व. प्रा. बी. टी. देशमुख को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.