प्रा. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट हुआ स्वायत्त

विद्यापीठ अनुदान आयोग ने दी मान्यता

* अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे द्वारा पत्रकार परिषद में घोषणा
* विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छी खबर
अमरावती /दि.27- जिले और परिसर के अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत अच्छा समाचार आया है. जिसके अनुसार विदर्भ यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित प्रा. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बडनेरा को विद्यापीठ अनुदान आयोग ने स्वायत्त कर दिया है. कॉलेज के इसी सत्र से ऑटोनॉमस होने से जहां संस्था चालकों के लिए अभिमान और ऐतिहासिक उपलब्धि है. वहीं छात्र-छात्राओं के लिए भी यह बडे काम की उपलब्धि है. अब यह महाविद्यालय अपना पाठ्यक्रम विकसित और संचालित कर सकेगा. उद्योगों और फिल्ड के जरुरत के अनुसार कोर्सेस डेवलप और क्रियान्वित होंगे. फलस्वरुप विद्यार्थियों को कॉलेज में पढाई दौरान ही प्लेसमेंट मिलने की संभावना बढ जाएगी.
संस्था के अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे ने आज दोपहर आयोजित पत्रकार परिषद में उपरोक्त जानकारी दी. इस समय विदर्भ यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे के साथ कोषाध्यक्ष हेमंत देशमुख, डॉ. पूनम चौधरी, पंकज देशमुख, नितिन हिवसे, युवराज सिंह चौधरी, प्रा. विनय गोहाड, पंकज देशमुख, प्रा. गजानन काले, प्राचार्य डॉ. अजय ठाकरे आदि उपस्थित थे.
डॉ. धांडे ने बताया कि, ऑटोनॉमस होने से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, संशोधन और नवाचार के सतत प्रयासों को प्राप्त बडी शाबासी है. यह श्रेणी विद्यार्थियों को अधिक उद्योगाभिमुख और वैश्विक श्रेणी की शिक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पडाव रहेगा.
प्राचार्य अजय ठाकरे ने बताया कि, ऑटोनॉमस होने से कॉलेज उद्योगों की आवश्यकता अनुसार कोर्सेस विकसित कर सकेंगे. आधुनिक मूल्यांकन पद्धति क्रियान्वित होंगी. कौशल्य आधारित शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा. प्रभावी उपक्रम लागू करने की आजादी रहेगी. फलस्वरुप विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक स्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध होंगे.

Back to top button