बडनेरा जुनीबस्ती का टिकड बुकिंग कार्यालय रात को बंद

समय पर यात्रियों को करना पडता है भागदौड

अमरावती/दि.28– बडनेरा रेलवे स्टेशन के जुनीबस्ती का टिकट बुकिंग कार्यालय रात को बंद रहता रहने से यात्रियों को समय पर काफी परेशानी का सामना करना पडता है. ऐसे में अनेकों की ट्रेन छूट जाती है. रेलवे प्रशासन को यात्रियों को हो रही इस परेशानी को दूर करने के लिए उपाययोजना करना आवश्यक है.
बडनेरा रेलवे स्टेशन से हर दिन 55 से 60 ट्रेन जाती है. हजारो यात्री इन ट्रेनों से आवाजाही करते है. रेलवे स्टेशन के नईबस्ती और जुनीबस्ती में टिकट बुकिंग कार्यालय है. लेकिन जुनीबस्ती का टिकट बुकिंग कार्यालय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहने से यात्रियों को टिकट लेने के लिए नईबस्ती के टिकट बुकिंग कार्यालय तक पहुंचने काफी लंबी दूरी तय करना पडता है. ऐसे में यात्रियों को काफी भागदौड और परेशानी का सामना करना पडता है. ऐसे में अनेक बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है. रात 10 से सुबह 6 बजे तक इस रेलवे स्टेशन से दुरांतो एक्सप्रेस, सेवाग्राम एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन, नवजीवन एकेसप्रेस, भगत की कोठी समेत अन्य स्पेशल ट्रेन चलती है. अनेक यात्री रात का सफर कर अपने नियोजित काम में लगते है. यात्रियों को होनेवाली असुविधा टालने के लिए रेल प्रशासन द्वारा तत्काल जुनीबस्ती का टिकट बुकिंग कार्यालय रात को शुरू रखने की मांग होने लगी है.

* पार्किंग एक तरफ, टिकट बुकिंग दूसरी तरफ
बडनेरा रेलवे स्टेशन के नईबस्ती और जुनीबस्ती दोनों तरफ वाहन पार्किंग की व्यवस्था पहले थी. लेकिन चार माह पूर्व रेल प्रशासन ने नईबस्ती का पार्किंग बंद कर दिया. पार्किंग एक तरफ और टिकट बुकिंग दूसरी तरफ रहने से यात्रियों को समय पर काफी भागदौड करनी पडती है.

Back to top button