अमरावती जिले में प्रशासनिक पुनर्गठन का प्रस्ताव
अचलपुर में बनेगा नया अपर जिलाधिकारी कार्यालय

अमरावती /दि.26- जिले में प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से अचलपुर में नए अपर जिलाधिकारी कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस प्रस्ताव के तहत अमरावती जिले के 14 तालुकों को दो प्रशासनिक क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा.
प्रस्तावित योजना के अनुसार, नए अपर जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्यालय अचलपुर में होगा. इसके अधिकार क्षेत्र में मुख्य रूप से मेलघाट और आसपास के छह तहसीले शामिल की जाएगी. इनमें अचलपुर, चांदूर बाजार, दर्यापुर, अंजनगांव सुर्जी, चिखलदरा, धारणी शामिल होंगे. प्रशासन का मानना है कि इन दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों के नागरिकों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए अमरावती मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी.
वहीं, अमरावती स्थित मुख्य जिलाधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आठ तहसीले यथावत रहेंगी. इनमें अमरावती शहर के अलावा नांदगांव खंडेश्वर, धामणगांव रेल्वे, चांदूर रेल्वे, मोर्शी, वरुड, तिवसा, भातकुली तहसील का समावेश है. प्रशासन के अनुसार इस नई व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों का विकेंद्रीकरण होगा और मामलों का निपटारा अधिक तेजी से किया जा सकेगा.
* 15 दिनों में आपत्तियां और सुझाव देने का अवसर
प्रस्तावित अपर जिलाधिकारी कार्यालय के कार्यक्षेत्र को लेकर यदि किसी नागरिक, संस्था या जनप्रतिनिधि को कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे सार्वजनिक सूचना जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपना लिखित अभिमत जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा कर सकते हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए आशिष येरेकर ने कहा है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों और सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए संबंधित नागरिकों से समय रहते अपनी राय दर्ज कराने की अपील की गई है. यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो अमरावती जिले के प्रशासनिक ढांचे में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जाएगा, जिससे विशेष रूप से मेलघाट क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी सेवाएं अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंग





