पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम यात्रा 25 जून से

पुणे से निकलेगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन

* अमरावतीवासियों के लिए पुरी, कामाख्या यात्रा विशेष ट्रेन
अमरावती/दि.20 – आयआरसीटीसी द्बारा भारत गौरव पर्यटन टे्रेन के माध्यम से आयोजित पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम यात्रा के अनुसार प्रवासियों को पवित्र व अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव की प्राप्ति होगी. 11 रात्रि की तथा 12 दिन की यह तीर्थयात्रा विशेष ट्रेन द्बारा 25 जून को पुणे से शुरू होगी. अमरावतीवासी यात्रियों को भी इस पर्यटन ट्रेन में से जगन्नाथ पुरी, कामाख्या देवी जैसे मंदिर के दर्शन लेने का अवसर मिलेेगा. कारण यह ट्रेन बडनेरा स्टेशन पर स्टापेज लेगी. जिसके कारण इस ट्रेन सेे यात्रा में जाने के साथ व वापस भी इस ट्रेन से आ सकेंगे.
यात्रियों को उनकी सुविधानुसार किफायती स्लीपर, स्टॅडर्ड थर्ड एसी और कम्फर्ट सेकंड एसी श्रेणी से यात्रा कर सकते हैं. लगभग 750 यात्री क्षमता वाली यह ट्रेन पुणे से नागपुर तक विविध प्रमुख स्टेशन पर चढने के साथ उतरने की सुविधा प्रदान की जायेगी. इसमें पुणे, लोणावला, कर्जत पनवेल, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, चालीसगांव जंंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा , नागपुर सहित विविध स्टेशन का समावेश होने की जानकारी आयआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के गट महाव्यवस्थापक गौरव झा, प्रवक्ता डॉ. ए. के. सिंह ने दी.
पैकेज दर इकनॉमी
क्लास (स्लीपर) : 22770 रू.
स्टैंडर्ड क्लास थर्ड एसी : 39620 रू.
कम्फर्ड क्लास सेकंड एसी : 52680 रू.                                                                                                                        स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
यह ट्रेन एसी, नॉन एसी पर्यटन ट्रेन यात्रियों को संपूर्ण देश की यात्रा करवायेगी तथा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक स्थल देखने का अवसर उपलब्ध करायेगी. ट्रेन में यात्रियों को स्वास्थ्य व सुरक्षा दी जायेगी.
बॉक्स
22,770 रू. का पैकेज
इस यात्रा अंतर्गत जगन्नाथपुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर, कामख्या मंदिर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या का राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराए जायेंगे. सभी सुविधायुक्त पैकेज की शुरूआत प्रत्येक यात्री केवल 22 हजार 777 रूपए से हैं. सेकंड एसी, थर्ड एसी व नॉन एसी स्लीपर श्रेणी से यह यात्रा कर सकते हैं. होटल में रहने की व्यवस्था, शुध्द शाकाहारी भोजन की सेवा दी जायेगी.0

Back to top button