राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीतादीदी का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया

अमरावती /दि.9 – ब्रह्माकुमारीज़ अमरावती सेवा केंद्र की संचालिका एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीता दीदी का जन्मदिवस रुक्मिणी नगर स्थित सेवा केंद्र में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ सीता दीदी द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने तथा मानव सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संदेश दिया. कार्यक्रम में बीके प्रमोद भाई ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया, जबकि बीके आरती बहन ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी. इस दौरान सीता दीदी की लगभग 55 वर्षों की ईश्वरीय सेवाओं का विशेष सम्मान किया गया. वक्ताओं ने उनके आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक जागरूकता संबंधी योगदान की सराहना की. समारोह में बीके राजेश भाई, बीके इंदिरा दीदी, बिंदु दीदी, राठी माताजी, गोंले माताजी, हरिश अडवाणी, दिलीप कोटक, माणिक नेमाडे, सुनील भोरे, गजानन शिरभाते, बीके राधेश्याम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे. अंत में सभी ने सीता दीदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ईश्वरीय सेवाओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

Back to top button