सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि आउटरीच कैंप में 19 करोड़ का कर्ज वितरण

अमरावती/दि.9– सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार 6 जून को दर्यापुर स्थित माहेश्वरी भवन में मेगा कृषि ऋण मेला आयोजित किया गया. इसमें 19 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया. नाबार्ड की डीडीएम रश्मिता पंचाले अध्यक्ष थीं. मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास के सह-आयुक्त डॉ. विकास खंडारे, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप-महाप्रबंधक सचिन सुधाकर, क्षेत्रीय प्रमुख सुनील पाण्डेय उपस्थित थे. श्री पाण्डेय ने कहा कि बैंक विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से कृषि विकास के लिए कार्यरत है, देश के कृषि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सबसे कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रहा है. साथ ही, बैंक की विभिन्न कर्ज योजनाओं की जानकारी विनय वैश ने दी. श्रीकांत पडवल ने संचालन किया. अग्रणी जिला प्रबंधक नरेश हेडाऊ ने आभार व्यक्त किया.





