नाबालिग को परेशान करने वाले रोड रोमियो पर मामला दर्ज

परतवाडा थाना क्षेत्र की घटना

अचलपुर /दि.18– ‘तू मुझे बहुत पसंद है’ ऐसा कहते हुए एक नाबालिग युवती का पिछले दो माह से लगातार पीछा करने वाले और उसे बेवजह परेशान करने वाले एक रोड रोमियों के खिलाफ परतवाडा पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम अचलपुर निवासी फैज अहमद खान (30) है.
परतवाडा के दुर्रानी चौक परिसर में 16 जून की दोपहर 4 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. पीडित युवती नाबालिग है. आरोपी फैज अहमद उसे मई माह से पहचानता था. पहचान रहने का दुरुपयोग करते हुए वह लगातार नाबालिग पर नजर रखता था. तू मुझे काफी पसंद है, ऐसा कहते हुए उसने बार-बार पीडिता का पीछा किया और उसे मानसिक रुप से परेशान किया. 16 जून को दोपहर 4 बजे के दौरान आरोपी ने फिर से चौपाटी परिसर में पीडिता का पीछा किया और उसे परेशान करने का प्रयास किया. हर दिन की इस परेशानी से त्रस्त होकर पीडिता ने इस बात की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी. पीडिता की मां ने तत्कल पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. घटना की गंभीरता को देखते हुए परतवाडा पुलिस ने आरोपी फैज अहमद खान के खिलाफ 16 जून की रात विनयभंग, पोक्सो और एट्रॉसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button