संताजी तेली समाज ने शिराला ग्रापं को शीत शवपेटी दी भेंट
किशोर साखरवाडे व पराग भस्मे की संकल्पना को युवकों ने दिया प्रतिसाद

नांदगांव पेठ/दि.21 – गेट-टुगेदर के नाम पर केवल मित्र मंडल पर पैसा खर्च करने की बजाए अपने गांव और समाज के लिए कुछ विधायक कार्य करने का संकल्प स्थानीय किशोर साखरवाडे व पराग भस्मे इन दो मित्रों ने लिया. दोनों मित्रों की संकल्पना को शिराला गांव के तेली समाज के युवकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. संताजी तेली समाज शिराला की ओर से ग्राम पंचायत कार्यालय को शीत शवपेटी भेंट दी गई.
सर्वसाधारण परिवार में जन्मे किशोर साखरवाडे की इच्छा थी कि, वे अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करें. जिसमे उन्होंने गेट-टुगेदर पर खर्च न करते हुए समाजोपयोगी कार्य की संकल्पना अपने मित्र पराग भस्मे के साथ गांव के युवकों के समक्ष रखी. इसमें युवाओं ने प्रतिसाद दिया और गांव के लिए शीत शवपेटी भेंट दी गई. इस समय कृषि उपज मंडी के संचालक मिलिंद तायडे ने इस सामाजिक उपक्रम की सराहना करते हुए कहा कि, मित्रों के साथ गेट-टुगेदर आनंद का विषय है. लेकिन उस आनंद से अपने गांव और समाज के लिए कायमस्वरुपी उपयोग में आनेवाला यह कार्य गौरवास्पद है.
* भविष्य में शववाहिका व स्मशान भूमि सौंदर्यीकरण का संकल्प
यह उपक्रम शीत शवपेटी तक ही मर्यादित नहीं है. भविष्य में गांव के लिए शववाहिका और हिंदू स्मशान भूमि, बौद्ध स्मशान भूमि का सौंदर्यीकरण कर यहां अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का भी मानस व्यक्त किया गया है. इस उपक्रम में मिलिंद तायडे, किशोर साखरवाडे, पराग भस्मे, जयंत आमले, संजय भोकसे, विजय लांजेवार, प्रकाश आजमिरे, प्रकाश बावनकुले, अतुल भुरे, प्रशांत ढोरे, सुनील हटवार, विष्णु पाटिल, सचिन गभणे, नीलेश तर्हेकर, विजयराव भिले, सुरेश गंधे, सचिन देशमुख, भूषण बोराडकर, योगेंद्र तायडे, भारत गभणे, संतोष भिवगडे, सुखदेवराव भस्मे, सुमित्रा भस्मे, डी. आर. वानखडे, दिनेश मुंदाने, प्रवीण भागवत, रुपाली कुसटकर, उज्वला मोहोड, रवींद्र मोहोड, मधुकर खेरडे, पटवारी भाले मैडम, पटवारी चिंचे मैडम, पटवारी आशीष निचत, सागर रोडे सहित श्री संताजी तेली समाज शिराला के युवाओं का सहकार्य रहा.





