स्कूल बस की मर्यादा अब 20 वर्ष

महाराष्ट्र राज्य असो. और अंबानगरी संगठन की सफलता

अमरावती/दि.20 – महाराष्ट्र राज्य स्कूल बस असो. मुंबई और अंबानगरी शालेय विद्यार्थी वाहतूकदार असो. के प्रयत्नों को उस समय बडी सफलता मिली. जब प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्कूल बसों की 15 वर्ष की मर्यादा को 20 वर्ष करने तत्वत: सहमति दर्शाई है. जिससे अंबा नगरी के पदाधिकारी और सदस्यों ने संतोष तथा हर्ष व्यक्त किया है.
प्रयास करनेवालों में अध्यक्ष रवीन्द्र गुल्हाने, बाबू दादा जाधव, सागर ढवरे, दिनेश मडसे, दिनेश कुर्मी, सतीष काले, संदीप किनीरकर, योगेश बारखडे, चरण बरडे, पंकज बोबडे, प्रवीण शिंदे, जयप्रकाश चांदवानी, नीलेश पवार, पवना हिवसे, पवन उमाठे, गौरव देसाई और अन्य का समावेश रहा. अनेक दिनों से स्कूल बस नीति में चल रही खामी और नये नियमों के क्रियान्वयन हेतु अंबानगरी शालेय विद्यार्थी वाहतूकदार संगठन प्रयासरत था. संगठन ने अपनी मांगों के लिए जिलास्तर पर सम्मेलन भी आयोजित किया था. शासन से पत्र व्यवहार किया गया. अब परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने प्रतिसाद दिया. उसे क्रियान्वित किया जा रहा है.

Back to top button