गोपाल नगर हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा

सिगरेट नहीं दी, तो चाकू मार दिया

* पुलिस ने हत्या के मामले में 3 आरोपी को लिया हिरासत में
* कल सुबह सुतगिरणी के पास पडी मिली थी बुजूर्ग की लाश
अमरावती/दि.25- गत रोज सुबह स्थानिय राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर स्थित सुतगीरनी परिसर में 65 वर्षीय बुजूर्ग का रक्तरंजीत शव बरामत हुआ था. जिसे देखते ही यह बात समझ में आ गई थी कि, उक्त व्यक्ति की रात के समय किसी तेज धारदार हथियार से वार करते हुए हत्या की गई थी. ऐसे में पुलिस ने मृतक की शिनाक करते हुए मामले की जांच पडताल शुरू की थी ओर अब इस मामले में लिप्त रहनेवाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पुछताछ के दौरान मिली जानकारी के जरिए यह सनसनीखेज खूलासा हुआ है कि, तिनों आरोपियों ने उस बुजूर्ग व्यक्ति से सिगरेट मांगी थी ओर जब उस बुजूर्ग ने सिगरेट देने से मना कर दिया तो तिनों ने गुस्से में आकर उसके पेट में चाकू मार दिया. जिसके बाद उसे वहीं से खुन से लथपथ अवस्था में छोडकर तिनों युवक वहांं से भाग निकले. ऐसे में रात भर खून से लथपथ पडे रहने की वजह से गोदावरी कालोनी निवासी 65 वर्षीय बुजूर्ग माणिक बलिराम बोरकर की मौके पर ही मौत हो गई थी.
इस संदर्भ में पुलिस सत्रों व्दारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले राजापेठ पुलिस ने उद्देश उर्फ चिकू संजय खरड (26,मायानगर,गल्ली नं.2), सुमीत उर्फ सनी रवी सहारे (18,जयनगर) व प्रणय तुकाराम कडू(25, मायानगर) को गिरफ्तार किया है. जिसमें से उद्देश को अपराध शाखा ने शेगांव से गिरफ्तार किया. वहीं सुमीत सहारे व प्रणय कडू को राजापेठ पुलिस ने लोणी गांव के पास से हिरासत में लिया. पकडे जाने के बाद तिनों आरोपी ने पुलिस को बताया कि, वे तिनों मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात सुतगिरणी के पास बने टिन के शेड में खडे थे. उस समय अच्छीखासी बारिश हो रही थी. उस वक्त माणिक बोरकर नामक बुजूर्ग भी उसी टिन के शेड में सहारे के लिए रूका हुआ था. जिसके पास सिगरेट दिखाई देने की बात समझ में आते ही आरोपियों को भी सिगरेट पीने की तलब लगी ओर उन्होंने माणिक बोरकर से सिगरेट मांगी. परंतु माणिक बोरकर ने सिरगेट देने से इन्कार कर दिया. जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच थोडी कहासुनी भी हुई इसी दौरान तिनों युवकों ने अपने पास से अचानक ही चाकू निकालकर माणिक बोरकर के पेट में भोक दिया और चाकू से सपासप वार कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद तिनों युवक वहां से भाग निकले. जिसके बाद पूरी तरह से लहूलोहान माणिक बोरकर पूरी रात वहीं सडक किनारे फुटपाथ पर पडा रहा तथा ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौंत हो गई. अगले दिन सुबह सडक किनारे रक्तरंजीत शव पडा दिखाई देने के बाद पूरे परिसर में अच्छा-खासा हडकंप मंच गया था. पश्चात मामले की सुचना मिलते ही राजापेठ पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया था तथा मामले की जांच पडताल शुरू करते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए. तकनिकी आधार पर की गई जांच के चलते पुलिस के हाथ इस घटना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सबुत लगे थे. जिनके आधार पर पुलिस ने तिनों आरोपी शिनाक ओर फिर तिनों आरोपियों को दो अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया. पकडे जाने के बाद तिनों आरोपियों ने अपराध की कबूली देने के साथ ही घटना की वजह को ही स्पष्ट किया. जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड गया. क्योंकि तिनों आरोपियों ने महज एक सिगरेट नहीं दिए जाने की वजह के चलते 65 वर्षीय बुजूर्ग पर चाकू से सपासप वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया.
बहरहाल राजापेठ पुलिस मामले की जांच को आगे बढाते हुए तिनों आरोपियों को आज दोहपर स्थानिय अदालत में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई थी. जहां पर पुलिस व्दारा तिनों आरोपियों को अगली पुछताछ व पडताल के लिए पुलिस कस्टडी में रिमांड दिए जाने की मांग की जाएगी.

Back to top button