अमरावती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस ने पांच लोगों को दबोचा

* को लोगों पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमरावती/दि.9– शहर के राजापेठ थाना क्षेत्र स्थित सामरा नगर में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान एक पुरुष, एक महिला और तीन अन्य महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस को सामरा नगर स्थित एक स्थान पर देह व्यापार संचालित होने की गोपनीय जानकारी मिली थी. इस जानकारी के आधार पर राजापेठ पुलिस ने छापेमारी की, जहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई तीन महिलाएं पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की निवासी हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी. राजापेठ पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है.





