कल शनि महाराज जन्मोत्सव

लक्ष्मी नगर में विशेष अभिषेक, पूजन

* सावन अमावस्या पर आयोजन
* आज रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ
अमरावती /दि.11– कर्मफल दाता कहलाते श्री शनि महाराज का जन्मोत्सव कल बुधवार 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या उपलक्ष्य मनाया जायेगा. लक्ष्मी नगर स्थित श्री नवग्रह शनि मंदिर में आज सबेरे 11 बजे नवग्रह हवन के साथ जन्मोत्सव का प्रारंभ हुआ. दोपहर 4 बजे से शाही अभिषेक का आयोजन रहा. सैकडों भाविकों ने शनि महाराज का श्रध्दापूर्वक अभिषेक किया. रात 8 बजे से सुंदरकांड पाठ रखा गया है. कल बुधवार 12 अगस्त को पूरे दिन आयोजन, अनुष्ठान होेंगे. इस उपलक्ष्य सबेरे 8 बजे श्रृंगार आरती होगी. इसी प्रकार अभिषेक, भजन संध्या, ध्वजारोहण, महिला भजन और महाआरती व अनुष्ठान रखे गये हैं. यह जानकारी पुजारी जयेश जोशी और संगीता जोशी शास्त्री ने दी.
उन्होंने बताया कि सबेरे 8 बजे मंगला आरती होगी. 9 बजे झंडा रोपण होगा. सुबह 10 से 1 बजे तक अभिषेक होंगे. दोपहर 4 बजे से महिलाओं के भजन होंगे. जन्मोत्सव महाआरती संध्या 7 बजे होगी. रात्रि 8 बजे भजन संध्या प्रारंभ होगी. अवश्य लाभ लेने का अनुरोध पुजारी जयेश जोशी ने किया है. उन्होंने बताया कि 17 जुलाई से शनि वक्री हुए है. 14 नवंबर के बाद पुन: मार्गी होंगे. उन्होंने बताया कि शनि महाराज को तेल स्नान और अभिषेक, नवग्रह पूजन एवं जप करने से कार्यसिध्दी और उत्तम फल प्राप्त होता है. जयेश जोशी ने बताया कि गुरूवार 13 अगस्त को काले का कीर्तन और छप्पन भोग महाप्रसाद रखा गया है. इसमें भी भाविक सम्मिलित हो सकते हैं.

Back to top button