शेलके की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या
कांग्रेस विधायक नाना पटोले का आरोप

* खरात को भी जेल में ही मार दिये जाने की आशंका
मुंबई ./दि.18- भोंदू अशोक खरात के जमीन घोटाले के गवाह, खरात के शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और शिर्डी के नामांकित बिल्डर डॉ. जितेंद्र गणपतराव शेलके की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है, ऐसा कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है. वाहन चालक कुछ भी बयान दे, यह हत्या ही है. आखिर उसे क्यों मारा गया? और किन लोगों पर केस क्यों दर्ज नहीं किया गया, ऐसा सवाल कांग्रेस नेता नाना पटोले ने किया है.
नाना पटोले ने कहा कि अशोक खरात मामले में जो भी अधिकारी और राजनीतिक नेता शामिल हैं, उनके खिलाफ केस क्यों दर्ज नहीं किया गया? क्या छुपाया जा रहा है? भाजपा के बाहर रखे गए प्रवक्ताओं तक उऊठ पहुंचता है और सरकार को कुछ भी जानकारी नहीं होती. इसका मतलब यह है कि अशोक खरात राज्य में भाजपा और महायुति सरकार का मोहरा है. उसके जरिए धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है. अशोक खरात से सारी जानकारी लेकर उसे जेल में ही मार दिया जाएगा, ऐसा दावा नाना पटोले ने किया है.
* व्यापम घोटाले में कई लोगों की मौत
नाना पटोले ने कहा कि डॉ. जितेंद्र शेलके का कल हादसा नहीं बल्कि हत्या हुई है. उसके पास सारी जानकारी थी. यह किसने किया? उसे ही क्यों टारगेट किया गया? मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान एक परीक्षा घोटाला हुआ था, उस समय कई लोगों की मौत हुई, कई अलग-अलग हादसे हुए. व्यापम घोटाले में यह सब हमने देखा है. सब कुछ खत्म कर देना और हमारे पास कोई सबूत नहीं है, ऐसा दिखाने का काम हो सकता है. अशोक खरात को किसी भी तरह मारा जा सकता है. इन पर कोई भरोसा नहीं है.
* भाजपा ने ढोंग बंद करना चाहिए
नाना पटोले ने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस को 20/09/2023 को महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद उनके द्वारा किए गए बधाई ट्वीट की याद दिलाता हूं और उन्हें सलाह देता हूं कि यह ढोंग बंद करें. लाडकी बहिन और किसान विरोधी मनुवादी एजेंडा चलाने वाली सरकार ने जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए. फडणवीस संघ के कट्टर कार्यकर्ता हैं. संघ और भाजपा की मनुवादी और महिला विरोधी विचारधारा महिलाओं को कितना न्याय और अधिकार देती है, यह उन्हें अच्छी तरह पता है. साथ ही, संस्कृति के नाम पर विरोधियों की आलोचना करने वालों को अपने व्यवहार को भी देखना चाहिए. बैंड बजाकर डांस करने की संस्कृति विरोधियों की नहीं है.





