चिल्लर पैसों के विवाद में मसाला व्यापारी पर हमला

चांदूर रेल्वे साप्ताहिक बाजार की घटना

अमरावती/दि.18- चांदूर रेल्वे के साप्ताहिक बाजार में मसाला दुकान पर चिल्लर पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद व्यापारी के साथ मारपीट किये जाने की घटना सामने आयी है. पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. मारपीट में घायल व्यापारी का नाम नितिन दीपचंद जैन (50) है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार 16 जून को सुबह 9.30 बजे के दौरान मसाला विक्रेता नितिन जैन की दुकान पर आरोपी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा. चिल्लर पैसे देने को लेकर व्यापारी के साथ आरोपियों का विवाद हो गया. आरोप है कि, विवाद बढने पर मुख्य आरोपी ने लाठी से शिकायतकर्ता के सिर पर हमला कर दिया. मुख्य आरोपी के साथ मौजूद अन्य दो आरोपियों ने नितिन जैन के साथ मारपीट की. इस मारपीट में व्यापारी नितिन जैन गंभीर रुप से घायल हो गया. प्रकरण चांदूर रेल्वे पुलिस स्टेशन पहुंचा. शिकायतकर्ता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चांदूर रेल्वे निवासी सरदार दांडीकर और उसके दो साथियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button