राजापेठ हादसे के लिए जिम्मदारों पर हो सख्त कार्रवाई
विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने दी संतप्त प्रतिक्रिया

* भविष्य में हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने उपायों हेतु दिए निर्देश
अमरावती/दि.29 – गतरोज स्थानीय राजापेठ रेलवे उडान पुल पर हुए भीषण सडक हादसे और उस सडक हादसे में एक युवती व एक महिला की मौत वाली घटना को विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने बेहद गंभीरता से लिया है. इस हादसे को लेकर अपनी संतप्त प्रतिक्रिया देते हुए विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने हादसे में हुई दो मौतों पर गहरा दुख जताया है. साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को कडी सजा दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश भी विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने जारी किए.
इसके साथ ही विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को टालने हेतु आवश्यक उपाय किए जाने की जरूरत प्रतिपादित करते हुए कहा कि, नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने राजापेठ रेलवे उडान पुल पर हुई दुर्घटना को बेहद गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन को हादसों के कारणों की गंभीरतापूर्वक जांच करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु कहा है.
विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने स्पष्ट किया कि, भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को टालने हेतु केवल तत्कालिन व्यवस्था में बदलाव करने की बजाए दिर्घकालीन व्यवस्थाओं पर विचार करते हुए उन्हें अमल में लाना होगा. तभी ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को टाला जा सकेगा. इसके साथ ही विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गतरोज दो मौतों की जगह बने दुर्घटना स्थल का प्रत्यक्ष दौरा करते हुए वहां पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है.





