पीआर पोटे पाटिल आयुर्वेद महाविद्यालय का सुयश

बीएएमएस का परीक्षा परिणाम 95.16 प्रतिशत

अमरावती/दि.25 – पिछले चार वर्ष पूर्व स्थापित पीआर पोटे पाटील आयुर्वेद महाविद्यालय ने बीएएमएस की महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ नासिक द्वारा ली गई परीक्षा में विदर्भ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ की ओर से साल 2024-25 शैक्षणिक सत्र में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थियों की परीक्षा मार्च-अप्रेल 2026 में ली गई थी. जिसका परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किया गया. महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 95.16 प्रतिशत रहा.
विदर्भ में कुल 28 आयुर्वेद महाविद्यालय है. जिसमें एक शासकीय, पांच अनुदानित और शेष निजी महाविद्यालयों का समावेश है. इन सभी महाविद्यालयों में पीआर पोटे पाटिल आयुर्वेद महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं राज्य के 125 आयुर्वेद महाविद्यालय में यह चौथे स्थान पर है. महाविद्यालय के विद्यार्थियों में सानिका अनिल महाजन ने 73.64 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं प्रेरणा महेंद्र रामटेके 72.70 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा गौरी कैलास बोरे ने 82.17 प्रतिशत अंक हासिल कर तिसरा स्थान प्राप्त किया. इन विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक डॉ. पी.एम. खोडके, प्राचार्य रणजीत देशमुख तथा सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अभिनंदन कर शुभकामना दी.

Back to top button