‘ताल पे चलो’ एक ताल-एकजीत कार्यक्रम 26 को

रेडियंट सुपर स्पेशालिटी हॉस्पीटल व अभिनंदन अर्बन को-ऑपरेटिव बैक का संयुक्त उपक्रम

* ताल की शक्ति, आवाज की वापसी और योध्दा का सम्मान की होगी अनुभुति
अमरावती/दि.23– रेडियंट सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल व अभिनंदन को-ऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पार्किंसन दिन पर रविवार 26 अप्रैल की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक गर्ल्स हाइस्कूल मार्ग पर स्थित आईएमए हॉल के समीप अभिनंदन हाईट्स को-ऑपरेटिव बैंक के सभागृह में ‘ताल पे चलो’ यह कार्यक्रम लिया जायेगा. विश्व पार्किंग दिन निमित्त आयोजित एक अनोखा व प्रेरणादायी संगीतमय उपक्रम ‘ताल पे चलो’ की संकल्पना डॉ. सिकंदर अडवाणी द्बारा रखी गई हैं. पार्किसन की बिमारी से जूझ रहे मरीज व वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक व मानसिक समक्षता प्रदान करने यह उपक्रम लिया जा रहा हैं. संगीत हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती हैं. इस कारण संगीत के माध्यम से किसी बिमारी का इलाज करवाना आसान होता हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए डॉ. सिकंदर अडवानी हमेशा ही अपने मरीजों को संगीत से जोडकर उन्हें बिमारियों की मानसिकता से दूर करने का प्रयास करते हैं. संगीत से ताल से ताल मिलाकर चलान यह अपने आप में अनोखी संकल्पना भले ही ना हो, लेकिन चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों को राहत देने वाली आवश्य होती हैं. इसलिए मरिजों में आत्मविश्वास, संतुलन व सकारात्मक उर्जा निर्माण करने के उद्देश्य से ‘ताल पे चलो’ यह कार्यक्रम लिया जा रहा है. इस कार्यक्रम में लाइव ढोलक के ताल पर फिजिओथेरपी सेशन का अनुभव करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही एक साथ सभी को गाने का मौका दिया जायेगा. जिसके माध्यम से लाउड में प्राउड करवाने की कोशिश की जायेगी. जिन योध्दाओं ने अब तक पार्किंसन के मरीजों को संभालकर उनकी देखभाल करने का प्रायास किया हैं. उन वारियर्स को मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा. यह उपक्रम पार्किसन मरीज व उनके परिवारवालों के लिए निशुल्क होगा. केवल इकस पंजीयन करने की आवश्यकता हैं. ‘एक ताल एक जीत’ इस ब्रीद के साथ आयोजित इस उपक्रम में संगीत के ताल पर हम सभी एक कदम आगे बढाते हैं और अपनी बिमारी को दूर भगाते हैं. यह संदेश देने का प्रयास किया जायेगा. इस कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए अन्य को भी प्रेरित करने का अनुरोध डॉ. सिकंदर अडवानी व उनकी टीम के साथ अभिनंदन बैंक ने भी किया हैं. अधिक जानकारी के लिए 9975894000, 8087752399 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Back to top button