महिला के गले से झपट्टा मारकर लूटा मंगलसूत्र

शहर में चैनस्नेचिंग की एक ओर वारदात

अमरावती/दि.19- स्थानीय राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरणकर नगर में रास्ते से गुजर रही महिला पर झपट्टा मारते हुए उसके गले से कई 25 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लूट लिए जाने की घटना घटित हुई. जिसकी शिकायत मिलते ही राजापेठ पुलिस ने मामले की जांच पडताल करनी शुरू कर दी है.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बालाजी प्लॉट में रहनेवाली 53 वर्षीय महिला अपनी जेठानी के साथ देवरणकर नगर परिसर से पैदल गुजर रही थी. तभी दुपहिया वाहन पर सवार होकर आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उस महिला के पास पहुंचकर अपने वाहन की रफ्तार को कम किया और पलक झपकते ही झपट्टा मारकर उसके गले में रहनेवाले मंगलसूत्र को खींच लिया. इस समय करीब 80 हजार रूपए मूल्य के 25 ग्राम सोने का मंगलसूत्र झपटकर उक्त अज्ञात आरोपी वहां से भाग निकला. इस शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने बीएनएस की धारा 309 (4) के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरू कर दी है.

Back to top button