दिनदहाडे बंद मकान में 4.48 लाख रुपए की चोरी

अंजनगांव सुर्जी तहसील के खोडगांव की घटना

अमरावती/दि.11 – अंजनगांव सुर्जी तहसील के खोडगांव में एक बंद मकान में दिनदहाडे सेंध लगाकर शातिर चोर ने 4 लाख 48 हजार रुपए का माल चुरा लिया. यह घटना 9 मार्च को प्रकाश में आई.
जानकारी के मुताबिक संबंधित 40 वर्षीय महिला अपने घर को ताला लगाकर बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. 9 मार्च को सुबह वह घर लौटी तब उसे घर का सामान पूरा अस्तव्यस्त दिखाई दिया. अलमारी में से 64 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे. जिसकी कीमत 4 लाख 48 हजार रुपए बताई जाती है. महिला ने तत्काल अंजनगांव थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा कर श्वान पथक व फॉरेन्सिक दल को भी बुलाया. चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं.

Back to top button