…. तो वाल्मिक कराड अचलपुर में पैदा हुआ होता
भाजपा विधायक प्रवीण तायडे ने की बच्चू कडू की आलोचना

* बच्चू कडू के दो बड़े मामलों को बाहर निकालने की दी चेतावनी
अमरावती/दि.2- अचलपुर के भाजपा विधायक प्रवीण तायडे और हाल ही में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कडू के बीच संघर्ष बढ़ने के संकेत हैं. तायडे ने एक बार फिर कडू पर तीखे शब्दों में हमला बोला है. बच्चू कडू को सिर्फ पैसा प्रिय है. उन्होंने बहुत बड़ी संपत्ति जमा की है. किसान, खेत मजदूर, दिव्यांगों का आंदोलन सिर्फ विधायक बनने के लिए किया गया नाटक था. अगर वे पांचवीं बार चुने जाते, तो यहां वाल्मिक कराड पैदा हुआ होता, ऐसी कड़ी आलोचना प्रवीण तायडे ने बच्चू कडू का नाम लिए बिना की.
* अब हिंदुत्व स्वीकार करना पड़ेगा
विधायक प्रवीण तायडे के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार रात परतवाड़ा में अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर बोलते हुए तायडे ने बच्चू कडू के बारे में कई अपशब्द भी कहे. प्रवीण तायडे ने कहा, बीस साल तक विधायक रहते हैं, आपको शर्म आनी चाहिए. आप लोगों की बेइज्जती करते हैं. उन्हीं लोगों ने आपको चुना था और उन्हीं लोगों ने आपको हराया भी. आप लोगों को भेड़ें कहते हैं. आपको ‘टोपी’ चाहिए. अब टोपी कहां गई? अब आपको हिंदुत्व स्वीकार करना पड़ेगा ना. अब तो ‘भगवे की शान में अमुक अमुक मैदान में’ कहना पड़ेगा. जो कहते थे कि हमें विधान परिषद नहीं चाहिए, हम भीख नहीं मांगेंगे, अब उन्होंने तो पार्टी ही विलय कर दी है.
* अब संघर्ष चरम पर होगा
विधायक प्रवीण तायडे ने कहा, अब संघर्ष चरम पर होगा. अगर हमारे साथ गलत व्यवहार किया तो हम उसका जवाब उसी तरह देंगे. जिंदगी में इतनी बड़ी थप्पड़ नहीं लगी होगी, उतनी मारेंगे. लोगों को अब तैयार रहना चाहिए, सतर्क और सज्ज रहना चाहिए. राजनीति खेलभावना वाली होनी चाहिए, यह खुन्नस वाली नहीं होनी चाहिए. यहां तो अगर कोई राजनेता दुर्घटना में घायल होकर गिर जाए, तो उसे उठाया भी नहीं जाएगा. इतना निम्न स्तर का राजनीतिक माहौल इस निर्वाचन क्षेत्र में है.
* और मामले बाहर निकालेंगे
विधायक प्रवीण तायडे ने कहा, बच्चू कडू के दो और मामलों को हम बाहर निकालेंगे. ये बड़े मामले मेरे पास हैं. मुझे भी प्रवीण तायडे कहा जाता है. यह उन्हें सीधी चुनौती है. राजनीति में आप हार गए. आपको पांच साल काम करना चाहिए था, लेकिन आपने निचले स्तर की राजनीति की, यह लोगों ने अब समझ लिया है.





