मुकेश चांदवानी का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

पुलिस की अलग-अलग टीमे खोज हेतु रवाना

* इर्विन अस्पताल के पास दिखा मोबाईल का आखरी लोकेशन
अमरावती /दि.27- स्थानिय क्रिष्णानगर परिसर में रहनेवाले मुकेश अशोक चांदवानी नामक 40 वर्षीय व्यवसायी आज लगातार दूसरे दिन भी कही कोई अतापता नहीं चल पाया. हालाकि जांच पडताल के दौरान मुकेश चांदवानी का आखिर मोबाईल लोकेशन सुबह 10 बजे के आसपास इर्विन अस्पताल के निकट दिखाई दिया. जिसके बाद उक्त मोबाईल स्विचऑफ हो गया. यानी एक रात पहले अपने घर से लापपता हुआ मुकेश चांदवानी अगले दिन सुबह 10 बजे के आसपास तक अमरावती शहर में ही था. इस बात को ध्यान में रखते हुए गाडगेनगर पुलिस की अलग-अलग टीमे मुकेश चांदवानी की तलाश में जुट गई है.
बता दे कि, वलगांव रोड पर मेट्रो मोटर्स नामक ट्रैक्टर शोरूम के संचालक रहनेवाले मुकेश चांदवानी विगत 25 जून की रात किसी काम की बात कहकर अपने घर से बाहर जाने निकले और फिर वापिस ही नहीं लौटे. जिसके बाद परिवारवालों ने उनकी रात भर इधर-उधर खोजबीन की और अगले दिन सुबह गाडगेनगर पुलिस थाने पहुंचकर मुकेश चांदवानी की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामली की जांच पडताल करनी शुरू की. इसी दौरान मुकेश चांदवानी के कमरे से उनके व्दारा लिखी गई सोसाईड नोट बरामद हुई. जिसे देखकर परिवार ने अच्छाखासा हडकंप भी मच गया. परिवार की ओर से दि गई शिकायत में बताया गया कि, चांदवानी परिवार व्दारा संचालित मेट्रो मोटर्स से लगकर ही जगमलानी नामक व्यक्ति की जमीन है. जिसने मेट्रो मोटर्स की एक दिवार अपनी जमीन पर रहने का दावा करते हुए उस दिवार को तोड कर गिरा दिया था. जिसके चलते लंबे समय से मेट्रो मोटर्स नामक शोरूम बंद है. और मुकेश चांदवानी को काफी घाटा उठाना पड रहा था. जिससे परेशान होकर मुकेश चांदवानी ने शायद इस तरह का आत्मघाती निर्णय लिया है. इस पूरे मामले की गाडगेनगर पुलिस व्दारा सगन तरिके से जांच पडताल करते हुए मुकेश चांदवानी की खोजबीन की जा रही है. लेकिन आज लगातार दूसरे दिन भी मुकेश चांदवानी का कही कोई अतापता नहीं चल पाया है.

Back to top button