कल पार्षद रतन डेंडुले के जन्मदिन पर मनेगा सेवा का उत्सव

जरूरतमंद महिलाओं को वितरित होंगी सिलाई मशीनें

* अंबागेट स्थित शिवशक्ति मंदिर में होगा भव्य अभिष्टचिंतन समारोह
अमरावती/दि.3- समाजसेवा, जनसंपर्क और विकास कार्यों के लिए पहचान रखने वाले अमरावती महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 13 अंबापेठ-गौरक्षण के मनपा पार्षद रतन पहलवान डेंडुले के जन्मदिन के अवसर पर कल 5 जुलाई को भव्य अभिष्टचिंतन समारोह एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें.
जिन जरूरतमंद महिलाओं को इस आयोजन के दौरान सिलाई मशिने वितरीत की जाएगी, उनमें अंबागेट, तकिया, तुलजागीरवाडा, चुनाभट्टी, आनंदनगर, बालाजी प्लॉट, पन्नालाल बगीचा, पन्नालाल नगर, माधव नगर, रूईकर नगर, अंबापेठ, दशहरा मैदान, इंदिरा नगर, वसंतराव नाईक नगर, नाथवाडी व देशपांडे वाडी परिसर की जरूरतमंद महिलाओं का समावेश है.
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम रविवार, 5 जुलाई 2026 को रात्रि 8 बजे शिवशक्ति मंदिर में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजन में अनिल शिरभाते, आयुष डेंडुले तथा आयोजक समिति के सदस्य गोपाल यादव, समीर पाचकवडे, सागर शिरभाते, बाबू यादव, नितेश शर्मा, उमेश पारोलकर एवं शिवशक्ति मंदिर मित्र परिवार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Back to top button