चाकू मारकर घायल करने वाले दो आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

एक पहले की फायरिंग मामले में भी था फरार

अमरावती /दि.13 – अमरावती शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवसारी चौक पर चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नागपुरी गेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में भी फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अंसार नगर निवासी सैयद सोहेल उर्फ फज्जू सैयद गफ्फार (28), रतनगंज, गवलीपुरा निवासी अब्दुल जरीब उर्फ शाहरुख अब्दुल शरीफ (32) है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नितेश रमेशराव तायवाड़े (45), निवासी रतनगंज-3, नागोबा ओटा, अमरावती की नवसारी चौक पर एमपी राजस्थान नाम से ट्रांसपोर्ट की दुकान है. शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे वह अप्पा की कैंटीन पर चाय पीने गया था. इसी दौरान दो युवकों ने पहले उससे विवाद किया और वहां से चले गए. कुछ देर बाद दोनों वापस आए, गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. बचाव के दौरान एक आरोपी ने पास में पड़े धारदार हथियार से उसकी कमर के नीचे वार कर उसे घायल कर दिया और दोनों मौके से फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर गाडगेनगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच में पता चला कि एक आरोपी नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में 20 जून को हुई फायरिंग के मामले में दर्ज अपराध में भी फरार आरोपी है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अंसार नगर निवासी सैयद सोहेल उर्फ फज्जू सैयद गफ्फार (28), रतनगंज, गवलीपुरा निवासी अब्दुल जरीब उर्फ शाहरुख अब्दुल शरीफ (32) है. दोनों आरोपियों को गाडगेनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, पुलिस उपायुक्त प्रांजलि सोनवणे, सहायक पुलिस आयक्त कैलास पुंडकर तथा सहायक पुलिस आयुक्त नीलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने की.

Back to top button