डॉक्टर्स डे, सीए डे दिवस पर दो बेड और छात्र को लैपटॉप प्रदान

लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम की नई कार्यकारिणी की अनूठी सेवा पहल

अमरावती/दि.2– लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम की नवगठित कार्यकारिणी 2026-27 ने अपने कार्यकाल की शुरुआत सेवा एवं समाजहित के कार्यों के साथ करते हुए डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं किसान दिवस के अवसर पर घुंडियाल रेडियोडायग्नोस्टिक सेंटर में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया.
कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्रोत डॉ. पंकज घुंडियाल ने दो जरूरतमंद कर्मचारियों को गद्दों सहित दो बेड तथा एक मेधावी एवं आर्थिक रूप से छात्र को लैपटॉप प्रदान किया. उपस्थित सभी सदस्यों ने इन सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की. इस अवसर पर लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम के सभी उपस्थित सदस्यों के लिए निःशुल्क लिवर इलास्टोग्राफी जांच भी आयोजित की गई. यह जांच दक्षिण कोरिया से आयातित अत्याधुनिक सैमसंग आर20 सोनोग्राफी एवं कलर डॉपलर सिस्टिम पर की गई, जो मध्य भारत में अपनी तरह की पहली उन्नत मशीन मानी जा रही है. कार्यक्रम में चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं किसानों के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान का सम्मान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना ही लायंस क्लब की पहचान है, और नई कार्यकारिणी इसी संकल्प के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करेगी.
इस अवसर पर क्लब 2026-27 के अध्यक्ष ऋषभ चांडक, सचिव संजय देशमुख, कोषाध्यक्ष राजेश छाबड़ा, डॉ. लक्ष्मीकांत राठी, डॉ. पंकज घूड़ियाल, डॉ. योगेश झावर, डॉ. रोहन देशमुख, डॉ. आनंद काकाणी, सीए पराग लाखोटिया, डॉ. निक्कू खालसा, राहुल चड्ढा, जोन चेयरपर्सन मनीष दारा, कैबिनेट ऑफिसर रोहित खुराना, राज सिंघ छाबड़ा, रतनदीप सिंघ बग्गा, हर्षद जावरकर, गोविंदा केला, अप्रित गोयनका, कपिल खरपे, रवीश भाई, प्रदीप कोल्हे, पंकज छाबड़ा, रोहन जनवानी, आशीष पेटे, सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. पंकज घुंडियाल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

Back to top button