उर्दू एज्यु. असो. ने किया जुलूस का भव्य इस्तकबाल
अध्यक्ष आसिफ हुसैन का आयोजन, चांदनी चौक पर किया गया स्वागत

अमरावती/दि.26 – ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस का चांदनी चौक पर उर्दू एज्युकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष आसिफ हुसैन की ओर से भव्य एवं गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया. इस अवसर पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए उनके लिए बूंदी वितरण एवं खाने का विशेष इंतजाम किया गया था.
जुलूस के चांदनी चौक पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया. बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे. जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का आसिफ हुसैन एवं उनके सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बूंदी का वितरण किया. इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ ईद-ए-मिलाद की खुशियां साझा कीं.
बता दे कि, उर्दू एज्युकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष आसिफ हुसैन की ओर से ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर हर वर्ष जुलूस के इस्तकबाल के साथ ही अकीदतमंदों के लिए बूंदी वितरण और खाने का इंतजाम किया जाता है. इस वर्ष भी उन्होंने इसी परंपरा को कायम रखते हुए जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की. कार्यक्रम में सैयद इनायत हुसैन सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे. उन्होंने जुलूस के स्वागत और बूंदी वितरण व्यवस्था में सहयोग किया. जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर आसिफ हुसैन की ओर से किए गए इस्तकबाल और सेवा कार्य ने ईद-ए-मिलाद के मौके पर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सद्भाव का संदेश दिया. चांदनी चौक पर जुलूस के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा. हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस के स्वागत और अकीदतमंदों की सेवा के लिए किए गए आयोजन ने ईद-ए-मिलाद की खुशियों को और बढ़ा दिया. आयोजकों ने जुलूस में शामिल सभी अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए उन्हें ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद दी.





