अमरावती की फूलमाली का वीसीए ने किया सत्कार
टीम इंडिया में हुआ है चयन

* माता-पिता, बहन भी रही उपस्थित
अमरावती /दि.23- अमरावती की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर, लेडी गेल भारती फूलमाली का विदर्भ क्रिकेट एसो. ने बुधवार को सत्कार किया. वीसीए कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, महिला समिति के अध्यक्ष राजीव गोखले, सीएडीसी के अध्यक्ष प्रशांत वैद्य, वीसीए सचिव संजय बडकस ने भारती फूलमाली को चांदी का स्मृतिचिन्ह भेंट किया.
भारती फूलमाली का आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है. इस उपलक्ष्य रखे गए सत्कार समारोह में संजय बडकस ने भारती के खेल की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि, भारती ने उभरते खिलाडियों के लिए अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिसाल पेश की है. वहीं राजीव गोखले ने कहा कि, भारती की यात्रा हमें सिखाती है कि, द़ृढता, संवेदनशीलता और इमानदारी से हम सफलता की राह पर आगे बढते हैं. सत्कार समारोह में फूलमाली परिवार के सदस्य, पूर्व कोच और भारती के पुराने एवं वर्तमान टीम साथी बडी संख्या मौजूद थे.
भारती ने कहा कि, यह उनके लिए बडा भावनाप्रधान क्षण है. 7 वर्षों बाद टीम इंडिया में वापसी करना सरल नहीं था. उन्होंने वीसीए का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि, वीसीए ने उनकी क्षमता पर विश्वास किया है, वे भी देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं. विदर्भ के पूर्व खिलाडी और वीसीए कार्य समिति की सदस्य विनिता यादव ने धन्यवाद प्रस्तुत किया.





