वेदांत सारडा अब चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट भी
महेश सारडा के मेधावी पुत्र

अमरावती/दि.3- बच्छराज प्लॉट के सुप्रसिध्द व्यवसायी महेश नंदलाल सारडा के सुपुत्र सीए वेदांत सारडा चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की लेवल 2 की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की है. 24 वर्षीय सीए वेदांत सारडा मुंबई की प्रसिध्द फर्म निर्मल बंग सिक्युरिटीज प्रा. लि. में सेवाएं दे रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि पर सर्वत्र प्रशंसा हो रही है. उसी प्रकार सातुर्णा स्थित निवास सारडा पैलेस पर बधाई और आशीर्वाद हेतु शुभ चिंतकों तथा सामाजिक संगठनों का तांता लगा है.
बता दें कि मध्यमवर्गीय सारडा परिवार के होनहार वेदांत ने नाम के अनुरूप पहले प्रयत्न में ही सनदी लेखापाल अर्थात सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर क्वालीफाय किया. वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरूजनों को देते हैं. उनके पिता महेश सारडा कारोबारी होने के साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों में सक्रिय है. माता जी संतोष सारडा भी सुघड गृहणी होने के साथ महिला संगठनों में यथोचित योगदान करती आयी है. सीए वेदांत की छोटी बहन मेडिकल की पढाई कर रही है.





