44 डिग्री तापमान में भी वकीलों में वोटिंग का उत्साह

कोर्ट के बेसमेंट में 15 बूथों पर मतदान

* कल मतगणना के साथ घोषित होंगे परिणाम
* जिला वकील संघ चुनाव में गर्मी के कारण पंडाल, कूलर्स और छांछ का प्रबंध
* मुकाबला रोचक होने का दावा
अमरावती/दि.30 – जिला वकील संघ के आज हुए कार्यकारिणी चुनाव के मतदान में कडी धूप के बावजूद दोपहर तक अच्छे प्रमाण में वोटिंग हुई थी. नये कार्यकारिणी चुनाव के लिए संभाग में बरसती आसमान से आग के मद्देनजर कोर्ट भवन के बेसमेंट पार्किंग के स्थान पर मतदान की व्यवस्था की गई है. उसी प्रकार मतदान को प्रोत्साहन देने के साथ ही वकील मित्रों की गर्मी से बचाव के उपाय करते हुए कूलर्स और छांछ सहित अन्य प्रबंध किये गये हैं. लगभग 1500 से अधिक वोटर्स संख्या देखते हुए 15 बूथ बनाये जाने से सुविधा रही और वोटिंग अपेक्षा से अधिक गतिमान रहा. बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय टक्कर प्रशांत देशमुख, अनिल विश्वकर्मा और धनराज साधवानी इन तीन एडवोकेट्स में हो रही है. उस प्रकार सचिव पद के लिए एड. गिरीष धर्माले और एड. सचिन पंडितकर के बीच भी मुकाबला तगडा होने का अनुमान बताया जा रहा है. और वहां की जानकारी चुनाव अधिकारी एड. रामपाल कलंत्री ने दी. उल्लेखनीय है कि, सहायक चुनाव अधिकारी एड. शोएब खान के साथ ही मतदान और मतगणना प्रक्रिया हेतु 25 युवा वकीलों की देखरेख में दोपहर 1 बजे तक 1572 वोटर्स में से 503वोटर्स ने मतदान किया था.
उल्लेखनीय है कि पहली बार दो वर्षो के कार्यकाल हेतु वकील संघ चुनाव हो रहे हैं. अध्यक्ष, सचिव, लायब्रेरी सचिव, महिला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों सहित 13 पदाधिकारी चुने जाने हैं. उपाध्यक्ष पद की ओपन सीट के लिए एड. आर.एस. भोयर, एड. नरेंद्र गजभिये, एड.् आय.जी. नूरानी, एड. डॉ. धनंजय तोटे, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु एड. भावना यू ठाकरे खंडारे, एड. भूमिका वानखडे, एड. प्राजक्ता वडुरकर, कार्यकारिणी सदस्य ओपन पोस्ट के लिए एड. श्रीधर अकोलकर, एड. प्रवीण आठवले, एड. रोहण बाकडे, एड. आदित्य गुप्ता, एड. अक्षय खराटे, एड. रमेश रंगारकर, एड. गौरव राउत और महिला सीट के लिए एड. रोशनी दौसकर, एड. शीतल गहान, सुरभी कुर्वे और ऋतुजा पाठारे मैदान में है.
* मतगणना का भी इंतजाम
चुनाव अधिकारी एड. रामपाल कलंत्री ने बताया कि, आज शाम वोटिंग के पश्चात मतपेटियां सीलबंद कक्ष में रखी जाएगी. उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कल 1 मई को सबेरे 10 बजे खोली जाएगी. सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों की वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किये जाएंगे. फिर उपाध्यक्ष और अंत में सचिव और अध्यक्ष पद के मतों की गिनती की जाएगी. सचिव और अध्यक्ष पद के लिए एक जैसे बैलेट पेपर बनाये गये है.
* इनका रहा सहयोग
चुनाव अधिकारी एड. रामपाल कलंत्री और सहायक चुनाव अधिकारी एड. शोएब खान के साथ ही विशेष सहायकों सर्वश्री एड. धर्मेश सागलानी, एड. चिराग नवलानी, एड. महेंद्र चांडक, एड. राजेश राठी, एड. हरीश तावडिया, एड. श्रृति मेहता, एड. उमेश इंगले, एड. आशीष मनवर, एड. चंद्रशेखर गुलसुंदरे, एड. समीधा मोहोड, एड. जुबेर अहमद, एड. मोहन किल्लेकर, एड. फैज खान, एड. गिरीराज छांगाणी, एड. राजेश भोपत, एड. मनोज कल्ला, एड. तुषार गजभिये, एड. श्रध्दा पाटेकर, एड. परवेज अहमद खान, एड. दीप्ति गडपायले, एड. शुभम वानखडे, एड. पंकज टावरे, एड. नीलेश जोशी, एड. पुरन धवसेल, एड. सूरज झंवर ने भी आज के मतदान को सुसंपन्न करने बडी सहायता की. अब कल सुबह 10 बजे से शुरु होने वाली मतगणना के समय भी उपरोक्त सभी की तत्परता और लगन से यह चुनाव परिपूर्ण होने वाला है. विशेष बात रही की आज तेज धूप के बावजूद बडी संख्या में वकील लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने कोर्ट पहुंचे थे.

Back to top button