झीशान सिद्दीकी बनेंगे विधायक
राष्ट्रवादी की ओर से एमएलसी हेतु नामांकन

* अध्यक्षा सुनेत्रा पवार ने की घोषणा, विधान परिषद चुनाव
मुंबई/ दि.30-महाराष्ट्र की सत्ता में सहभागी राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार ने अपने पार्टी के दिवंगत लीडर बाबा सिद्दीकी के पुत्र झीशान सिद्दीकी को उच्च सदन का सदस्य बनाने के लिए आज पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया. झीशान सिद्दीकी ने 12 मई को होने जा रहे विधान परिषद चुनाव के वास्ते पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ सचिवालय जाकर नामांकन प्रस्तुत किया. उसी प्रकार झीशान ने कहा कि वे अधिकाधिक युवाओं को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जोडेंगे, पार्टी को मजबूत करेंगे. अल्पसंख्यक लोगों के लिए आवाज उठायेंगे. उन्होंने अवसर देने के लिए पार्टी अध्यक्षा सुनेत्रा पवार का आभार व्यक्त किया.
उल्लेखनीय है कि विधान परिषद के 10 स्थानों हेतु 12 मई को चुनाव होना है. आज नामांकन का आखरी दिन रहा. जहां अनेक प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन दायर किए. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के पास अपना एक प्रत्याशी उच्च सदन में भेजने के अतिरिक्त वोट भी हैं. बहरहाल राष्ट्रवादी की उम्मीदवारी को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी. कल देर रात तक व्यापक चर्चा के बाद पार्टी ने आज झीशान सिद्दीकी के नाम का ऐलान किया.
अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने मुझे कहा है कि लोगों के लिए काम करना है. इन शब्दों में झीशान ने आभार प्रदर्शन करते हुए प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, पार्थ पवार का उल्लेख किया. उसी प्रकार अपने कार्यकर्ता, परिजन, मां, बहन और सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता और अजीत पवार का उन्हें आशीर्वाद है. महाराष्ट्र ही नहीं तो संपूर्ण देश के युवाओं को पार्टी से जोडने का काम वे करेंगे.