धनुष्यबाण नहीं मिला तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे

सेना भवन की बैठक की इनसाइड स्टोरी

* पदाधिकारियों और जिला व संपर्क प्रमुखों से उद्धव का सीधा संवाद
मुंबई /दि.1- गत चार वर्षों से शुरु शिवसेना पार्टी और चुनाव निशानी संबंधी कोर्ट की सुनवाई के बारे में उद्धव ठाकरे ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तीर कमान निशानी नहीं दिए जाने पर उसे कोर्ट द्वारा जब्त किए जाने का विश्वास ठाकरे ने व्यक्त किया. वे शिवसेना भवन दादर में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे. जिसमें प्रमुख नेताओं के साथ संपर्क प्रमुख, जिला प्रमुख से उद्धव ठाकरे ने आगे की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बात की. ठेठ 2029 के लोकसभा चुनाव तक की पार्टी की गतिविधियों का इस समय उद्धव द्वारा जिक्र किए जाने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया गया है. इनसाइड स्टोरी के नाम से यह मीडिया रिपोर्ट चर्चित हुई है.
उद्धव ठाकरे ने पार्टी और निशानी की कानूनी जंग में अपनी ही विजय होने का भरोसा व्यक्त किया. किंतु यह भी संभावना जताई कि, उन्हें निशानी धनुष्यबाण न दिए जाने की स्थिति में उसे फ्रीज कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति के लिए हमें तैयार रहने का आवाहन उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद में किया. उद्धव ठाकरे ने अपनी शैली में जिला और संपर्क प्रमुखों को ताने भी मारे. स्पष्ट कहा कि, जिम्मेदारी नहीं निभा सकते होंगे, तो पद त्याग दें.
ठाकरे ने 2029 के चुनाव की तैयारी शुरु कर देने का आवाहन भी किया. पार्टी विस्तार के लिए यह समय अनुकुल रहने का दावा कर उद्धव ठाकरे ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु अभी से काम पर लगने के निर्देश दिए. उन्होंने 8 अगस्त तक चल रही एसआईआर प्रक्रिया में अपने एरिया में प्रभावी काम करने के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए और आंखों में तेल डालकर मतदाता पंजीयन एवं एसआईआर का काम करवाने कहा. यह भी कहा कि, एक भी पात्र वोटर वंचित नहीं रहना चाहिए, इसकी सावधानी बरती जाए. उद्धव ठाकरे ने नीट एक्झाम के बाद आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों से सरकार द्वारा क्षमायाचना किए जाने की मांग भी उठाई.

Back to top button