दूसरा पति जेल में रहते ननदोई और भांजे ने किया दुराचार

पहले पति की मौत के बाद की दूसरी शादी

* किसी को बताने पर बच्चे और सास को जान से मारने की धमकी दी
* नागपुरी गेट थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज
अमरावती/दि.9 – पति जेल में रहते अपनी ननद के यहां रहने गई 40 वर्षीय विवाहिता पर ननदोई और उसके बेटे ने विवाहिता पर दुष्कर्म किया. किसी को यह बात बताने पर बच्चे और सास को जान से मारने की धमकी दी. यह घटना नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में घटित हुई. पीडिता की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला के पहले पति के निधन के बाद उसने दूसरा विवाह किया था. इसी प्रकरण को लेकर इस पीडित महिला का पति वर्ष 2025 में जेल गया. इस कारण पीडिता अपने बच्चे के साथ अकेली रहती थी. वह न्यायालय में जब भी अपने पति की तारीख रहती थी, तब वह उससे मिलने जाती थी. तब पीडिता के पति ने कहा कि, वह उसकी (पति के) बहन के यहां रहने चली जाये. इस कारण पीडिता जून 2025 में तीन दिन के लिए अपनी ननद के यहां गई. रात के समय पीडिता जब सोई थी, तब उसके ननद के बेटे ने पीडिता पर लैंगिक अत्याचार किया. पीडिता को किसी को बताने पर ननद के बेटे अनिस (काल्पनिक नाम) ने जान से मारने की धमकी दी. इस घटना को 6 माह बितने के बाद जनवरी माह में पीडिता अपनी सास के साथ वापस ननद के घर पहुंची. तब उसे लगा कि, अब अनिस उसके साथ कुछ नहीं करेगा, लेकिन फिर से अनिस और उसके पिता (पीडिता के ननदोई) ने उस पर दुराचार किया और बच्चे और सास को जान से मारने की धमकी दी. पीडिता की शिकायत पर नागपुरी गेट पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (1), 64 (2)(ड), 351 (3), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच श्ाुरु की है.

Back to top button