जहर गटककर महिला ने की आत्महत्या

अमरावती /दि. 25 – गाडगे नगर थाना क्षेत्र के पाठ्यपुस्तक महामंडल के पास राममोहन नगर निवासी 47 वर्षीय महिला ने 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे अपने घर में जहर गटककर आत्महत्या कर ली. मृतक महिला का नाम माधुरी अनिल भारती है. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.





