सहायता के बहाने युवती पर सामूहिक अत्याचार
वर्धा रेल्वे पुलिस ने संदिग्धों को लिया कब्जे में

वर्धा /दि. 25– सफर के लिए आयी एक युवती को सहायता के बहाने साथ लेकर उस पर सामूहिक अत्याचार किये जाने की घटना सामने आयी है. यह घटना बुधवार मध्यरात्रि को वर्धा शहर में घटित हुई. इस प्रकरण में रेल्वे पुलिस ने 5 से 6 संदिग्धों को कब्जे में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक एक युवती सफर के लिए वर्धा के मुख्य रेल्वे स्टेशन पर पहुंची थी, तब कुछ युवकों ने वहां पहुंचकर उसे सहायता के बहाने शहर के दो विरान स्थलों पर ले जाकर उस पर सामूहिक अत्याचार किया. पश्चात उसे रेल्वे स्टेशन लाकर छोड दिया. यह जानकारी वर्धा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरु कर 5 से 6 संदिग्धों को कब्जे में ले लिया, ऐसी जानकारी रेल्वे विभाग के पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ने दी. वर्धा की इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस अधीक्षक शिंदे ने तत्काल आरोपियों को दबोचकर कार्रवाई के आदेश दिये थे. देर रात तक कार्रवाई शुरु रही.





