गाज गिरने से महिला की मौत
यवतमाल जिले के वणी तहसील की घटना

वणी/दि.28– यवतमाल जिले के वणी तहसील में आने वाले कुंभार खनी खेत शिवार में मंगलवार की शाम गाज गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई. मृतक महिला का नाम कुंभारखनी ग्राम निवासी सुरेखा सुधाकर चट्टे (40) है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम सुरेखा चट्टे यह अपने पति सुधाकर चट्टे के साथ खेत में मवेशी चराने के लिए गई थी. कुछ समय बाद सुधाकर घर लौटा तथा सुरेखा मवेशियों को चारा-पानी देने के लिए खेत में ही रुकी थी. तब अचानक आसमान में बादल छा गये और बिजली की कडकडाहट शुरु हो गई. इस कारण सुरेखा मवेशियों को लेकर घर की तरफ लौट रही थी, तब उसके शरीर पर अचानक गाज गिरी और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. काफी समय बीतने के बावजूद सुरेखा घर न लौटने से पति सुधाकर उसकी तलाश के लिए खेत की तरफ गया. उसकी खोज करते समय सुरेखा खेत में बेहोशी की हालत में पडी दिखाई दी. सुधाकर ने तत्काल इस बाबत परिचित व किसानों को जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी खेत की तरफ दौड पडे. पश्चात वणी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. उसे तत्काल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. ुपुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.




