नहाने गई महिला की करंट लगने से मौत

अंजनगांव सुर्जी तहसील के हीरापुर की घटना

अंजनगांव सुर्जी/दि.29 – अंजनगांव सुर्जी तहसील के हीरापुर ग्राम में रविवार को सुबह बिजली का करंट लगने से माया कैलास हेलमारे (40) नामक महिला की मृत्य हो गई. वह घर में अकेली रहती थी और काम कर अपना पेट भरती थी. उसकी अचानक हुई मृत्यु के कारण गांव में शोक व्याप्त है.
जानकारी के मुताबिक माया हेलमारे सुबह 9 बजे के दौरान नहाने के लिए गई तब बाथरुम में बल फूटा हुआ था. नहाते समय उसका हाथ उस टूटे बल को लगने से उसे जोरदार करंट लगा. करंट इतना जोरदार था कि, उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. माया हेलमारे घर में अकेले ही रहती थी. रोजंदारी अथवा मिला वह काम कर अपना पेट भरती थी. मेहनतकश और शांत स्वभाव के रुप में उसे परिसर में लोग पहचानते थे. उसके निधन से पडोसी, रिश्तेदार और ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की गई है.

* नवविवाहिता की मौत
वरुड शहर के आंबेडकर चौक परिसर में निकिता विशाल शर्मा (20) नामक महिला की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई. निकिता पानी भरने के बाद इलेक्ट्रीक मोटर बंद करने के लिए गई, तब उसे करंट लगा. उसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तत्काल घटनास्थल की तरफ दौड पडे. उन्होंने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद की. लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button