रिश्वतखोर अधिकारी के बंद मकान से दो संदिग्ध गिरफ्तार

सबूत नष्ट करने के लिए भेजा रहने का संदेह

जलगांव/दि.29- शहर के गणेश कालोनी परिसर में एसीबी दल द्वारा सील किये गये मकान में घुसखोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. अकोला के एसीबी के जाल में फंसे सहायक जिला निबंधक तथा मुद्रांक जिलाधिकारी किरण चौधरी के जलगांव के सील किये गये मकान में सीढी लगाकर प्रवेश करने वाले दो लोगों को जिला पेठ पुलिस ने रंगेहाथ पकड लिया.
रिश्वतखोर अधिकारी के बंद मकान में आवाज आने की जानकारी पडोसी द्वारा दिये जाने के बाद एसीबी और जिला पेठ पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा था. चैनल गेट का ताला तोडकर घर में घुसे दो लोगों को कब्जे में लिया गया. इस प्रकरण में जिला पेठ थाने में विविध धारााओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रसाद नारखेडे और प्रवीण महाजन है. अकोला के एसीबी की कार्रवाई में फंसे आरोपी किरण चौधरी के कहने पर यह घरफोडी का प्रयास हुआ क्या? इस बाबत पुलिस जांच कर रही है.

Back to top button