उपजिला अस्पताल में विश्व सिकलसेल जागरुकता दिन मनाया

मोर्शी /दि.20– हर साल 19 जून को संपूर्ण विश्वभर में विश्व सिकलसेल जागरुकता दिन मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र की महासभा में साल 2018 में इस दिन की अधिकारिक घोषणा की गई थी. सिकलसेल यह एक गंभीर और अनुवांशिक तथा रक्त से संबंधित बीमारी है. इसको लेकर लोगों में जनजागृति निर्माण हो और उन्हें योग्य उपचार मिले, यही इस दिन का मुख्य उद्देश्य है.
स्थानीय उपजिला अस्पताल में विश्व सिकलसेल दिवस वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. प्रमोद पोतदार के मार्गदर्शन में मनाया गया. इस दौरान सिकलसेल के मरीजों की जांच की गई तथा डॉ. प्रमोद पोतदार वैद्यकीय अधीक्षक ने मरीजों को सिकलसेल के विषय में जानकारी दी तथा विवाह के पूर्व कुंडली मिलाने के बजाए रक्त कुंडली की जांच समय पर करने व वैद्यकीय उपचार लेने से इस बीमारी पर मात किया जा सकता है, ऐसा मत उन्होंने व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन आशीष पाटिल सिकलसेल वैज्ञानी अधिकारी ने किया. इस समय अस्पताल के कर्मचारी विनय शेलुरे, प्रकाश मंगडे, प्रशांत बेहरे, अमोल झाडे, आशीष नेरकर, सुजीत वानखडे, नंदू थोरात उपस्थित थे.





